Showing posts with label nocturnal. Show all posts
Showing posts with label nocturnal. Show all posts

Thursday, February 26, 2009

छ्छुँदरिया झींगुर - एक सर्वभाजी कीट

छ्छुँदरिया झींगुर
छ्छुँदरिया झींगुर आलू में।
छ्छुँदरिया झींगुर



छ्छुँदरिया-झींगुर नाम का यह कीट खरकरामजी गावं के सतबीर पुत्र धुप सिंह की आलू फसल में नुकशान करता पाया गया है। यूरोपियन लोग इसे Mole Cricket कहते  हैं. ये कीट Orthoptera वंशक्रम के Gryllotalpidae कुनबे के सदस्य होते हैं. भूरे रंग के इस मोटी चमडी वाले कीट की आँखें मनके जैसी तथा अगली टाँगें फावडे जैसी होती है। इन टांगों से यह सुरंग खोदने का काम लेता है। एक रात में ही भूमि की सतह के ठीक निचे-निचे 20 फुट लम्बी सुरंग खोदने का मादा रखते हैं, ये कीट. छ्छुँदरिया-झींगुर रात के समय ही सक्रिय रहते है.  सहवासी-समय के सिवाय यह कीट तकरीबन भूमिगत ही रहता है। सहवास के समय यह 8 किलोमीटर तक भी उड़ सकता है। यह कीट ना तो शुध्द रूप से शाकाहारी है और ना ही शुध्द रूप से मांसाहारी है। जो फंस गया वही खा लेता है। इसीलिए इसे सर्वभक्षी कीट कहा जाता है। इसके भोजन में आलू , पौधों की जड , घास ,कीडे ,लार्वा आदि शामिल होते है।